(India)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और चैंपियंस लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल टीम में शामिल किया गया। ईशांत शर्मा को चोटिल मोहित शर्मा की जगह 15 सदस्यीय टीम में रखा गया है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को फिर से नजरअंदाज किय गया है। उन्हें पहले तीन वनडे मैचों के लिए भी नहीं चुना गया था और तब कहा गया था कि उन्हें विश्राम दिया गया है। धर्मशाला में 17 अक्टूबर और कोलकाता में 20 अक्टूबर को होने वाले चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में बहुत बदलाव नहीं किया गया है लेकिन 22 अक्टूबर को कटक में होने वाले टी20 मैच के लिए संजू सैमसन, मनीष पांडे और कर्ण शर्मा के साथ कुछ नए खिलाड़ी 14 सदस्यीय टीम में जोड़े गए हैं। अक्षर और पांडे को टी20 टीम में धवल कुलकर्णी और अंबाती रायुडु की जगह लिया गया है। कुलकर्णी और रायुडु इंग्लैंड दौरे के दौरान टी20 टीम में शामिल थे। अक्षर ने इस साल जून में बांग्लादेश दौरे में तीन वनडे मैच खेले थे जिसमें उन्हें केवल एक विकेट मिला था लेकिन हाल में समाप्त हुई चैंपियन्स लीग में वह दूसरे सबसे सफल स्पिनर थे। उन्होंने पांच मैचों में 6.15 इकोनोमी रेट से 8 विकेट लिए थे।
आखिरी दो वनडे और एकमात्र टी20 मैच के लिए भारतीय टीम इस प्रकार हैं:-
वनडे टीम:- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडु, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मुरली विजय, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल।
टी20 मैच:- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, अंजिक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, स्टुअर्ट बिन्नी, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कर्ण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, संजू सैमसन, मनीष पांडे और उमेश यादव।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।