महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी
(MAHARASHTRA, India) लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए कतार में खड़े दिख रहे हैं। वोटिंग सात बजे सुबह शुरू हुई है जो शाम छह बजे तक चलेगी। मतगणना 19 नवंबर को होगी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोटरों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। युवाओं को अपनी शक्ति दिखाने की जरूरत है। वे ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव: PM मोदी ने वोट डालने की अपील की
महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चल रहा मतदान जारी है। सुबह 10.30 बजे तक यहां 10 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 8. 35 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती का काम 19 अक्तूबर को होगा। चुनाव के जरिए राज्य में 13वीं विधानसभा के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे प्रमुख प्रत्याशियों में पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार और पूर्व मंत्री आर आर पाटिल, राकांपा के छगन भुजबल , भाजपा के देवेन्द्र फडनवीस, एकनाथ खडसे , विनोद तवाडे तथा पंकजा मुंडे , शिवसेना के सुभाष देसाई, सुरेश जैन तथा दीपक केसरकर, कांग्रेस के प्रत्याशी तथा पूर्व मंत्री पतंगराव कदम, शिवाजीराव मोघे और राजेन्द्र दरड़ा तथा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बाला नंदगांवकर शामिल हैं। चुनाव में 4119 उम्मीदवार अपने भाग्य को आजमा रहे हैं जिनमें 3843 पुरूष तथा 276 महिलाएं हैं । 288 विधानसभा सीटों में मुंबई की 36 , सामान्य श्रेणी की 234, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 29 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 25 सीटें शामिल हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव
हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 90 सीटों पर आज सुबह सात बजे से चल रहा मतदान जारी है। सुबह 10.30 बजे तक यहां 14.8 फीसदी मतदान हुआ है।
कुल 1,351 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने वाले इन चुनावों में प्रसिद्ध तीनों ‘लाल’ के परिजन भी मैदान में हैं और प्रदेश में बहुकोणीय मुकाबला है ।चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सवेरे सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी। इन चुनावों में 1.63 करोड़ मतदाताओं में 87.37 लाख महिलाएं, 88,662 सैन्यकर्मी और 12 एनआरआई ( अप्रवासी भारतीय ) मतदाता शामिल हैं। कुल 1,351 प्रत्याशियों में 116 महिला प्रत्याशी हैं, पहले यह संख्या 109 बतायी गयी थी लेकिन कल रात चुनाव अधिकारियों ने इसमें सुधार किया। मतदान के लिए कुल 16357 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पिछले चुनावों तक यही चलन रहा था कि मुख्य चुनावी मुकाबला कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोक दल के बीच ही सीमित रहता था लेकिन इस बार चुनाव मैदान में कई नए खिलाड़ी सामने हैं। हरियाणा के 1966 में अस्तित्व में आने के बाद से कांग्रेस और इनेलो के अलावा भाजपा पहली बार अपने अकेले के दम पर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।