(India)
गूच ने एक अखबार में लिखा, केविन पीटरसन अपनी बात कहने के लिये स्वतंत्र हैं। वह इंग्लैंड के लिये मैच विनर रहे हैं। मैं उनके बयान पढकर दुखी हूं और उनकी अधिकांश बातों से इत्तेफाक नहीं रखता। उन्होंने फ्लावर को इंग्लैंड टीम का सूत्रधार करार देते हुए कहा कि मैं एंडी को इंग्लैंड का सूत्रधार कहूंगा। उसने ड्रेसिंग रूम में शांत और प्रतिबद्धता का माहौल बनाया। खेल के हर प्रारूप में तैयारी को लेकर वह काफी प्रतिबद्ध रहता था। वह मैच जीतने के लिये हमेशा नए तरीके तलाशता था। फ्लावर के कार्यकाल में इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच रहे गूच ने कहा कि उन्होंने खराब दौर में खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरा। उसने एक मेंटर और प्रेरक के तौर पर बेहतरीन माहौल तैयार किया। उन्होंने कहा कि जब केविन को 2012 में एसएमएस कांड के बाद बाहर किया गया तब एंडी ने ही खाई को पाटने की कोशिश की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।