(India)
वाटसन अभी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और उनका लक्ष्य भारत के खिलाफ चार दिसंबर से ब्रिस्बेन में होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना है। उन्होंने भारत के संदर्भ में कहा कि उनके पास कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी है, विशेषकर उनकी बल्लेबाजी मजबूत है लेकिन यहां उन्हें अलग तरह की चुनौती का सामना करना होगा। वाटसन ने इसके साथ कहा कि जिस तरह से भारत ने पिछले दौर में स्वदेश में अपने अनुकूल पिचें तैयार करके क्लीन स्वीप किया था, उसी तरह से आस्ट्रेलिया भी अपने पसंदीदा विकेट तैयार करवाएगा। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि मैदानकर्मी पिचों को हमारे अनुकूल तैयार करेंगे क्योंकि भारत में वे निश्चित तौर पर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि परिस्थितियां उनके अनुकूल रहें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।