महाराष्ट्र और हरियाणा में बनेगी भाजपा की सरकार!
(India)
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही एक्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं । पहले दौर के एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। एबीपी न्यूज एक्जिट पोल का दावा है कि भाजपा को अकेले दम पर कुल 144 सीटें मिल सकती हैं। इतना ही नहीं महाराष्ट्र में भी 54 सीटों के साथ भाजपा अकेले सरकार बना रही है । भाजपा का साथ छोड़ने वाली शिवसेना को 77 सीटों पर ही संतोष करना होगा. कांग्रेस को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. कांग्रेस को महज 30 सीटें मिलेंगी. वहीं कांग्रेस से गंठबंधन तोड़ चुके एनसीपी को 29 सीटें ही मिलती दिख रही है. वही राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस को मात्र तीन और अन्य दलों को पांच सीटें मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं, किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की आवश्यकता पड़ेगी. ऐसे में भाजपा को लगभग 50 प्रतिशत सीटें मिलती दिखायी गयी है. इसमें भाजपा के अकेले की सरकार महाराष्ट्र में बन सकती है. इसी सर्वे के अनुसार हरियाणा में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलते दिखाया गया है. इसके हिसाब से भाजपा को 54 सीटें मिलती दिखायी दे रही है. वहां कुल सीटें 90 हैं. ऐसे में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ उभरकर सामने आ सकती है. हरियाणा में आईएनएलडी को मात्र 22 सीटें मिलती दिखायी गयी है. कांग्रेस का सुपड़ा हरियाणा में पूरी तरह साफ होता दिख रहा है. उसे 10 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं एचजेपी को 2 और अन्य दलों को दो सीटें मिलने की उम्मीद है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।