(India)
श्रृंखला जीतने के लिए भारत को दोनों ही मैच जीतने होंगे। कैरेबियाई टीम के लिए भी यही शर्त है। निश्चित ही कोई भी टीम चौथा मैच हारकर कोलकाता के इडेन गार्डेस में होने वाले पांचवे और आखिरी एकदिवसीय में दबाव के साथ नहीं जाना चाहेगी। भारत की बात करें तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। धोनी दिल्ली में जीत हासिल करने वाली टीम को ही लेकर उतरना चाहेंगे। इशांत शर्मा को हालांकि टीम में शामिल किया जा सकता है। गौरतलब है कि मोहित शर्मा की जगह दूसरे मैच में शामिल किए गए उमेश यादव खास प्रभाव नहीं डाल सके थे और केवल एक सफलता हासिल की। तेज गेंदबाजी का दारोमदार एक बार फिर शानदार लय में दिख रहे मोहम्मद समी पर ही होगा। उन्होंने दोनों मैचों में चार-चार विकेट निकाले। वैसे, तीन तेज गेंदबाजों को छोड दो स्पिनरों को खिलाने का विकल्प भी धोनी अपना सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।