दिवाली से पहले  बाजार में आज बरसेगा धन,,,,,
(Rajasthan, India) दीपावली से ठीक पहले आज गुरू पुष्य नक्षत्र के मौके पर बाजार में धन बरसेगा। यह महासंयोग गुरूवार से शुरू होकर शुक्रवार तक रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्धि योग भी है। इस नक्षत्र के देवता गुरू हैं, जो ज्ञान विज्ञान एवं नीति-निर्धारण में अग्रणी माने जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार पुष्य नक्षत्र पर प्रथम पूज्य गणेश की आराधना का भी विधान है, इसलिए इस दिन खरीदी गई वस्तु शुभ, लाभ, रिद्धि-सिद्धि दायक होती है। ये सभी योग विशेष तौर पर आभूषण, इलेक्ट्रिक आइटम और भूमि-भवन आदि की खरीददारी के लिए श्रेष्ठ रहेगा। पुष्य नक्षत्र 16 अक्टूबर सुबह 10.47 बजे से शुरू होकर अगले दिन दोपहर 1.37 बजे तक रहेगा। इससे पूर्व 20 अक्टूबर 2011 को मिनी धनवर्षा का संयोग आया था। आगे 16 अक्टूबर 2025 को आएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।