थरूर के प्रति अभी भी कांग्रेस के लोगों को पूरा भरोसा है : दिग्विजय
(DELHI, India) सिंह ने कहा, ‘वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। सिर्फ एक चीज हुयी है कि वह प्रवक्ता की सूची से बाहर हो गए हैं। बस इतना ही। इसलिए, हमारे लिए कांग्रेस के लोगों में शशि थरूर के प्रति अभी भी काफी भरोसा है।’ कांग्रेस ने थरूर को पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया। थरूर ने ‘कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता’ की तरह इसे स्वीकार किया लेकिन कहा कि उन्हें अपना दृष्टिकोण बताने का मौका नहीं मिला। सिंह ने कहा कि थरूर बहुत नामचीन शख्सियत हैं और केरल से पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने कहा, ‘वह देश के जाने माने लेखकों में हैं। वे एक प्रतिष्ठित राजनयिक रहे हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में काम किया है।’ एक्जिट पोल में हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर कांग्रेस को मिल रही हार के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘आप 19 (अक्तूबर) को जानेंगे, एक्जिट पोल को मैं नहीं मानता।’ सिंह एशियन अरब चैंबर ऑफ कॉमर्स के समारोह के इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने समारोह का शुभारंभ किया।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।