गजब का रिकॉर्ड: वनडे क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी, 25 छक्के और 34 चौकों की बरसात
(India) गौर हो कि वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सिर्फ चार ही दोहरे शतक लगे है। ऑस्ट्रेलिया की क्लब प्रतियोगिता क्वींसलैंड वेयरहाउस क्रिकेट एसोसिएशन में मेटर हिल की ओर से खेलते हुए टुल ने ये कारनामा किया। ऑस्ट्रेलिया के एक क्लब क्रिकेटर जेम्स टुल ने क्लब क्रिकेट में 341 रन ठोक डाले, जिसमें 25 छक्के और 34 चौके शामिल है। कमाल की बात यह है कि टुल ने यह कारनामा सिर्फ 44 ओवर के मैच में ही कर डाला। टुल का यह रिकॉर्ड इस मायने में भी खास बनता है क्योंकि उन्होंने यह ऐतिहासिक पारी 44-44 ओवर के मैच में खेली। वह अपनी टीम के 42वें ओवर में वह आउट हुए। अंतरराष्ट्रीय ‌क्रिकेट में तिहरा शतक बनाना लगभग नामुमकिन है लेकिन जेम्स टुल ने अपने बल्‍ले से 42 ओवर के अंदर ही 341 रन ठोक डाले।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।