हेयर ने अब एक भी टिप्पणी की तो मैं उसे कोर्ट में घसीटूंगा : भज्जी
(India) उन्होंने कहा कि अगर यह आस्ट्रेलियाई अंपायर भड़काऊ टिप्पणी करके उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना जारी रखता है तो उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हेयर ने कहा कि संदिग्ध एक्शन वाले युवाओं ने उसे अपना आदर्श बनाया हुआ है। गुस्साये हरभजन ने कहा, ‘मेरे पास डेरेल हेयर की बकवास के लिये कोई समय नहीं है। वह कौन है? क्या वह आईसीसी से बड़ा है? लेकिन अगर वह फिर उकसावे वाली टिप्पणी से मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने या बतौर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मेरी उपलब्धियों को कम करने का प्रयास करता है तो मैं बीसीसीआई से बात करूंगा और हेयर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।