राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय बैठक लखनऊ में होने जा रही है । बैठक में कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी इसके अलावा संघ में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैसे जोड़ा जाए इस पर भी विचार किया जायेगा । हालांकि आरएसएस की बैठक शुरू होने से पहले ही विवाद शुरू हो चुका है। आरएसएस के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने अपने बयान से एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने अल्पसंख्यक शब्द की बार-बार चर्चा पर निराशा जताते हुए कहा कि भारत में कोई अल्पसंख्यक नहीं है सभी हिंदू हैैं। वैद्य के इस बयान से एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. उन्होंने अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि आरएसएस यह बात पहले से ही कहता आया है. हमारा संगठन कभी भी धर्म या जाति के कोई आकड़े नहीं रखता और ना ही किसी को अल्पसंख्यक मानता है. इस देश में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।