पीएम मोदी से मिले सचिन
(India)
मोदी के मिशन क्लीन इंडिया को लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सचिन ने स्वच्छ भारत अभियान में अपने योगदान की जानकारी नरेंद्र मोदी को दी। आपको बता दें कि मोदी के जरिए 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर शुरू किए गए इस अभियान के लिए नौ लोगों को चुना गया था। जिसमें सचिन तेंदूलकर का नाम भी शामिल है। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि तेंदूलकर भी उनके साथ थी। वही सचिन ने इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत एक गांव भी गोद लेने का विचार साझा किया और स्कूल काॅलेजों में खेल को लेकर अपना योगदान देने की इच्छा जताई। पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते तेंदुलकर की प्रशंसा की थी। जिन्होंने अपने दोस्तों के साथ झाडू, कुदाल और फावड़ा लेकर मुंबई में एक गंदे इलाके की सफाई की और कूड़ा इकट्ठा किया था

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।