धर्मशाला मैदान पर आज होने वाला चैथा वनडे मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेदह खास है। किसी भी हाल में भारत और वेस्टइंडीज इस निर्णायक मुकाबले को जीतकर सीरीज में अहम बढ़त हासिल करना चाहेगी। वेस्टइंडीज जहां इस मैदान पर पहली बार खेलने उतरेगा वहीं भारत अपना दूसरा वनडे मैच यहां खेलेगा। धौनी की कप्तानी में जब भारत ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर अपना पहला वनडे खेला था तो उसे इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था । वहीं दूसरी तरफ बेशक टीम इंडिया इंग्लैंड के हाथों ये मैच हार गई थी मगर एक खिलाड़ी ऐसा था जिसने गजब का दमखम दिखाते हुए इंग्लिश गेंदबाजों का डटकर सामना किया और शानदार पारी खेली। जाहिर है भारत के लिए धर्मशाला मैदान पर सबसे बढिया पारी खेलने वाले सुरेश रैना पर सबकी निगाहें रहेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।