PM मोदी ने सेना के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की
(DELHI, India) बैठक के बाद मोदी ने'कंबाइंड कमांडर्स कांफ्रेंस' को संबोधित किया। इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत केबिनेट के कुछ अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सुरक्षा स्थिति के बारे में सेना प्रमुखों से जानकारी ली। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने अपना रणनीतिक नजरिया सामने रखा और सुरक्षा के मौजूदा हालात की जानकारी ली इस मुलाकात में पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन और सीमा पर चीन की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक सम्मेलन में देश के शीर्ष सैन्य कमांडरों को पहली बार संबोधित किया, यहां रक्षा मंत्रालय मुख्यालय में सभी शीर्ष कमांडरों के साथ यह प्रधानमंत्री की प्रथम बैठक थी। हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर पाकिस्तान से लगी सीमा और चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूद हालात के बारे में भी इसमें चर्चा हुई

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।