राम मंदिर मुद्दे पर संघ फिलहाल मोदी सरकार पर दबाव डालने का इच्छुक नहीं
(DELHI, India) संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने आज यहां संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘राम मंदिर का मुद्दा तो पहले से मैनिफेस्टो (भाजपा के चुनाव घोषणापत्र) में है। राम मंदिर तो देश के एजेंडे में हैं - राष्ट्र हित में है।’ उन्होंने कहा, ‘हम राम मंदिर निर्माण के लिए धर्माचार्यो और विहिप के आंदोलन का समर्थन करते रहे हैं।’ यह पूछे जाने पर कि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए कानून बनाने की बात करती रही है और अब भाजपा की बहुमत की सरकार बनने पर क्या संघ इस संबंध में कोई मांग करेगा, होसबाले ने कहा, ‘सरकार की अपनी प्राथमिकताएं हैं- सरकार उनके अनुसार काम करेगी। अभी उनके पास 2019 तक का समय है।’ होसबाले संघ की आज यहां शुरु हुई तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बारे में जानकारी देने के लिए संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।