अफरीदी को टीम में नहीं होना चाहिये : एजाज बट
(India) मौजूदा पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मुलाकात के बाद बट ने पत्रकारों से कहा कि उनकी निजी राय यह है कि अफरीदी को टीम में नहीं होना चाहिये । उन्होंने कहा ,‘ यदि आप मेरी राय पूछें तो मुझे लगता है कि प्रदर्शन को देखते हुए वह टीम में रहने का हकदार नहीं है लेकिन यह फैसला चयनकर्ताओं को लेना है । यदि उन्हें लगता है कि वह अभी भी टीम में कुछ योगदान दे सकता है तो ठीक है ।’ पूर्व टेस्ट क्रिकेटर बट 2008 से 2011 तक पीसीबी के अध्यक्ष रहे । उन्होंने 2011 के बीच में अफरीदी को अनुशासनात्मक कारणों से टी20 और वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया था । अफरीदी और बट के बीच मतभेद कुछ बड़े राजनीतिज्ञों और रसूखदार सरकारी अफसरों के दखल से कम हो सके थे। बट ने यह भी कहा कि अगर शहरयार की जगह कोई और पीसीबी अध्यक्ष होता तो अफरीदी को कप्तानी को लेकर बयानबाजी के कारण बर्खास्त कर देता । उन्होंने कहा ,‘ शहरयार नेक और ईमानदार इंसान है और मैने उन्हें कहा कि विश्व कप तक मिसबाह उल हक को हटाने की केाई जरूरत नहीं है भले ही उसका फार्म कैसा भी हो ।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।