सीरीज बीच में छोड़कर स्वदेश लौटेगी वेस्टइंडीज की टीम, कोलकाता वनडे नहीं खेलेगी
(DELHI, India) टीम ने भारत दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटेने का फैसला किया है। करार को लेकर खिलाड़ी और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने आ गए हैं। धर्मशाला वनडे के बाद वेस्टइंडीज टीम को एक वनडे, एक टी-20 और तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलना था,,ज्ञात हो कि वेस्टइंडीज खिलाड़ियों और उनके संघ (डब्ल्यूआईपीए) के बीच वित्तीय विवाद के कारण भारत के खिलाफ चौथा वनडे लगभग रद्द ही होने वाला था, लेकिन आखिर में बीसीसीआई संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर के हस्तक्षेप से मेहमान टीम मैदान पर आयी। मैदान पर खिलाड़ियों के विरोध के काफी संकेत मिले जिसमें पूरी टीम टास के समय कप्तान ड्वेन ब्रावो के पीछे खड़ी थी। टीम ढाई बजे शुरू होने वाले मैच के लिये दोपहर एक बजे एचपीसीए स्टेडियम पहुंची थी और उसने आधे घंटे से ज्यादा अभ्यास नहीं किया। हालांकि सारा नाटक टीम होटल में हुआ। मैच से तीन घंटे पहले ठाकुर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को मैच में खेलने को मनाने के लिये टीम होटल गये थे। ठाकुर ने बीसीसीआई के शीर्ष और एचपीसीए के अधिकारी के नाते ब्रावो और उनके खिलाड़ियों को मैच में खेलने के लिये मनाया। उन्होंने कहा कि अगर मैच नहीं होगा तो आयोजकों के लिये यह शर्मनाक बात होगी, प्रशंसक निराश हो जायेंगे जो जगह जगह से अंतरराष्ट्रीय मैच देखने यहां आये हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।