पाकिस्तान ने घोषित की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टेस्ट टीम
(India) मुख्य चयनकर्ता मोईन खान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए बयान में कहा कि इरफान के नाम पर टेस्ट मैचों के लिए चर्चा की गई थी लेकिन बाद में विश्व कप को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल नहीं करने का फैसला किया गया। टीम की कप्तानी एक बार फिर मिसबाह उल हक को सौंपी गई है। पहला टेस्ट दुबई में 22 अक्टूबर से खेला जाएगा। पाकिस्तान ने 1995 से ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में नहीं हराया है। टीम इस प्रकार है:- मिसबाह उल हक (कप्तान), अहमद शहजाद, असद शाफिक, अजहर अली, तौफीक उमर, यूनिस खान, शान मसूद, हेरिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद, अहसान आदिल, मोहम्मद ताल्हा, इमरान खान, राहत अली, यासिर शाह और जुल्फिकार बाबर।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।