(India)
गांगुली ने कहा, ‘‘हम 2003 में रिकी पोंटिंग की अगुवाई वाली सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार गये थे लेकिन आज भारतीय टीम दबाव में नहीं बिखरेगी. ’’ उन्होंने 2003 के एकतरफा फाइनल की याद करते हुए कहा कि भारतीय टीम का कप्तान पद संभाला मुश्किल काम है क्योंकि टीम से काफी अपेक्षाएं की जाती हैं, गांगुली ने कल एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘जोहानिसबर्ग की हार के बाद हमारे उपर पत्थर फेंके गये, हम भारतीय दबाव में अच्छा खेलते हैं लेकिन हमें उसके साथ जीना सीख रहे हैं.’’ आगामी विश्व कप में दबाव के बारे में बात करते हुए 1987 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एलन बोर्डर ने कहा कि 50 ओवरों की क्रिकेट से खास तरह का दबाव जुड़ा हुआ है. बोर्डर ने कहा, ‘‘क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में हर चार साल में आपको अपना कौशल, प्रतिभा और जज्बा दिखाने को मौका मिलता है. ’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।