एनसीपी बाहर से भाजपा को समर्थन देने को तैयार : प्रफुल्ल पटेल
(DELHI, India) उधर एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी बयान दिया है कि एनसीपी भाजपा को बाहर से समर्थन देने को तैयार है। खबर लिखे जाने तक भाजपा ने महाराष्ट्र ने 55 सीटें जीत ली हैं, जबकि 64 सीटों पर वह आगे चल रही है। हालांकि इस हिसाब से भाजपा पूर्ण बहुमत से दूर रह जाती है। उधर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र फडणविस ने यह साफ कर दिया है कि कोई भी फैसला संसदीय बैठक में ही लिया जाएगा। यह बैठक आज शाम 6 बजे होगी। खबर लिखे जाने तक महाराष्ट्र में शिवसेना ने 37, कांग्रेस ने 29, एनसीपी ने 18, मनसे ने 1 और अन्य ने 13 सीटों पर जीत हासिल कर ली थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।