लोकरंग की आज आखिरी शाम
(India) जयपुर- दसवें दिन यहां ओडिसा का गोटी पुआ, असम का बीहू, गुजरात का सिद्धीगोमा धमाल, आंध्रप्रदेश का तप्पट्टा गुल्लू, गरागुल्लु, बिहार का जाट-जाटिन, छठ, कर्नाटक का ढोलू कुनिथा, कम्साले, पूजा कुनिथा, राजस्थान के गरासिया और चरी नृत्यों की रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे 170 कलाकारों ने प्रस्तुति में विविध लोक संस्कृति की शानदार अभिव्यक्ति देकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। ये प्रस्तुतियां पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, आंध्रप्रदेश एवं बिहार संस्कृति विभाग के सौजन्य से दी गईं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।