‘ईडन गार्डंस’ उपमहाद्वीप का ‘लार्डस’ है: स्टीव वॉ
(India) वॉ ने कहा, भारत में मेरा अंतिम दौरा था, ईडन गार्डंस में खेलने का अनुभव और 90,000 दर्शकों के सामने पांच दिन तक खेलना शानदार था। यह उप महाद्वीप के ‘लार्डस’ की तरह महसूस होता है। विश्व क्रिकेट में खिलाड़ियों के लिए यह शानदार स्थान है। मैं भाग्यशाली था कि मैं वहां शतक जड़ सका। मैदान की आउटफील्ड शानदार है जैसे कार्पेट। शानदार दर्शक हैं जो अपने क्रिकेट के प्रति जुनूनी हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी ऑस्ट्रेलिया की कुख्यात छींटाकशी में शामिल रहे हैं तो उन्होंने ‘नहीं’ में जवाब दिया। 1999 विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, मुझे लगता है कि छींटाकशी की परिभाषा अलग अलग होती है। ऑस्ट्रेलिया में आप ऐसे ही बड़े होते हो, यह हमारी प्रकृति है। हम इसी तरह से अपना खेल खेलते हैं, हम हमेशा बात करते हैं। खेल आपकी परीक्षा लेता है। ऐसा भी समय होता है जब कुछ लोग अपनी सीमा लांघ देते हैं और आप ऐसा कुछ नहीं देखना चाहते।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।