(DELHI, India)
पीएम ने कहा कि ये नतीजे ऐतिहासिक हैं। कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सलाम है। इस जीत के लिए पीएम ने महाराष्ट्र और हरियाणा के लोगों का आभार जताया है। दोनों राज्यों पर मिली जीत के बाद मोदी ने ट्वीट किया है। मोदी ने अपने ट्वीट में किया है कि ये चुनाव नतीजे ऐतिहासिक हैं और यह पार्टी के लिए गर्व करने और खुशी जताने का मौका है। मोदी ने कहा है कि वह दोनों राज्यों में विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम ने कहा कि वह हरियाणा को विकास के नए स्तर पर ले जाएंगे। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में भाजपा 47 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भाजपा को 46 सीटों की जरूरत होगी। जबकि महाराष्ट्र की 288 सीटों में भाजपा गठबंधन ने 123 सीटों पर जीत दर्ज की है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।