‘लव जेहाद समाज की समस्या’
(India)
भारत में रहने वाले वे लोग, जो खुद को हिन्दू कहे, वही हिन्दू है। साथ ही लव जेहाद समाज की समस्या है। हिन्दू पन्द्रह वर्षो से इस समस्या का सामना कर रहा है। ये नतीजा सामने आया है संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक में। साथ ही संघ ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राम मंदिर के भव्य रूप को तैयार करने में पड़ रही बाधाओ को दूर कर लेगी। बैठक में आरएसएस ने हिन्दू समाज को जागृत और संगठित करने का संकल्प लिया है। लखनऊ में तीन दिवसीय आरएसएस की बैठक खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सुरेश जोशी ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यो के खिलाफ भाजपा की सरकार बनाने के लिए समाज में परिवर्तन की आस ही नही, मांग भी थी। और राम मन्दिर के एजेन्डे को भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में रखा है। सरकार को इसके लिए और समय देना होगा। साथ ही संघ ने गावों पर ध्यान रखते हुए कहा कि गांवो को साक्षर ही नहीं, बल्कि शिक्षित बनाना होगा और खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी किसान को देनी होगी........

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।