एआईएडीएमके की महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और रजनीकांत को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होनें कहा कि अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी मेरे बारे में सोचने के लिए आपका धन्यवाद व्यक्त करती हूं। अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता ने भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाए जाने के मद्देनजर उन्हें दिल को छू लेने वाला संदेश भेजने के लिए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और जेल से घर वापसी पर स्नेहपूर्ण भावना व्यक्त करने के लिए अभिनेता रजनीकांत का धन्यवाद व्यक्त किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने जयललिता को लिखे पत्र में इस कठिन समय को सुगम करने के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।