दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया
(India) न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर 45.1 ओवर में 230 रन पर आउट हो गई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 48.1 ओवर में चार विकेट पर 236 रन बनाये। डिविलियर्स ने 89 रन बनाये जबकि जेपी डुमिनी ने 58 रन का योगदान दिया। दोनों ने 139 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला जबकि एक समय चार विकेट 97 रन पर गिर गए थे। न्यूजीलैंड के लिये विकेटकीपर ल्यूक रोंची ने 99 रन की पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल सका। ट्रेंट बोल्ट ने जरूर 10वें विकेट के लिये उनके साथ 74 रन जोड़े। तीन मैचों की यह श्रृंखला विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिये अभ्‍यास की तरह है। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया अगले साल होने वाले विश्व कप के मेजबान हैं। दक्षिण अफ्रीका अगर न्यूजीलैंड को इस श्रृंखला में 3-0 से हरा देता है तो आस्ट्रेलिया से वनडे क्रिकेट की बादशाहत भी छीन सकता है। अगला मैच शुक्रवार को यही खेला जायेगा जबकि आखिरी मैच 27 अक्तूबर को हैमिल्टन में होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।