(India)
विशेष सद्भावना और संवेदना ज़ाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को कश्मीर जाएंगे और दीवाली के दिन बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ रहेंगे। मोदी ने खुद ट्विटर पर यह घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ 23 अक्तूबर को दीवाली के दिन कश्मीर में रहूंगा और उन भाई बहनों के साथ दिन बिताउंगा जो दुर्भाग्यपूर्ण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं ।’ कश्मीर में पिछले महीने भयानक बाढ़ आयी थी जिसने बड़े पैमाने पर जानो-माल को नुकसान पहुंचाया। मोदी पहले ही राज्य में पुनर्वास कार्यो के लिए एक हजार करोड़ रूपये की घोषणा कर चुके हैं और साथ ही हरसंभव मदद का वादा भी किया है ।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।