(India)
बीसीसीआई ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस दौरान आराम देने का फैसला किया है। लिहाजा उनकी जगह टीम में खिलाड़ी रिद्धिमान साहा को जगह दी गई है जो विकेट कीपिंग की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही फिरकी गेंदबाज रविचंद्रण अश्विन की टीम में वापसी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच कटक, हैदराबाद, रांची, कोलकाता और अहमदाबाद में होंगे । गौर हो कि श्रीलंका बोर्ड ने बीसीसीआई के न्यौते पर सशर्त अपनी टीम को पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत भेजने का फैसला किया है। यह सीरीज 1-15 नवम्बर के बीच होगी। साथ ही बीसीसीआई दौरा बीच में रद्द करने के लिये वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगा। बीसीसीआई और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के बीच सभी द्विपक्षीय दौरे निलंबित कर दिए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।