वेस्टइंडीज के साथ द्विपक्षीय दौरों पर रोक, BCCI कानूनी कार्रवाई भी करेगा
(India) श्रृंखला बीच में रद्द होने से भारी नुकसान उठा रही बीसीसीआई ने यह कड़ा फैसला कार्यसमिति की आज यहां हुई बैठक में लिया । वेस्टइंडीज के साथ सभी क्रिकेट दौरे निलंबित करने और कानूनी कार्रवाई का फैसला कार्यसमिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया । बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने बैठक के बाद एक संक्षिप्त बयान में कहा ,‘ बीसीसीआई दौरा बीच में रद्द करने के लिये वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगा । बीसीसीआई और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के बीच सभी द्विपक्षीय दौरे निलंबित रहेंगे ।’ बीसीसीआई ने इतने कम समय के भीतर पांच वनडे मैचों की श्रृंखला खेलने के लिये राजी होने पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की प्रशंसा भी की । बयान में कहा गया ,‘ सदस्यों ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की प्रशंसा की है जिसने इतने कम समय के भीतर भी दो नवंबर 2014 से पांच वनडे मैचों की श्रृंखला खेलने का हमारा अनुरोध मान लिया ।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।