सेरेना विलियम्‍स ने इवानोविच को हराया
(India) शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना चोट के कारण पिछले दो टूर्नामेंट नहीं खेल सकी थी और रूसी टेनिस अधिकारी शेमिल तारपिस्चेव के विवादित बयानों के कारण कोर्ट से बाहर भी उन्हें काफी व्यवधान झेलना पड़ा। सेरेना ने बायें घुटने में चोट और बीमारी के कारण चाइना ओपन और वुहान ओपन में भाग नहीं लिया था। उसने हालांकि इवानोविच को हराकर यहां अच्छी शुरूआत की और मार्तिना नवरातिलोवा के लगातार 21 जीत के रिकार्ड के करीब पहुंच गई। अन्य मुकाबलों में सिमोना हालेप ने यूजीनी बूचार्ड को 6-2, 6-3 से हराया। अब उसका सामना सेरेना से होगा। मारिया शारापोवा अब कैरोलीन वोज्नियाकी से खेलेगी जबकि पेत्रा क्वितोवा का सामना एग्निएस्का रेडवांस्का से होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।