(India)
वाणिज्य श्रेणी में ब्रिटेन भारत व्यवसायी परिषद की प्रमुख पेट्रिका हेविट, शिक्षा के क्षेत्र में आशा खेमका और संस्कृति के क्षेत्र में माधव शर्मा का नाम है। ब्रिटेन का यह कदम भारत से साथ उसके संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है। भारतीय मूल की खेमका ने पुरस्कार को ब्रिटेन में समस्त भारतीय समुदाय का सम्मान बताया है। सार्वजनिक रूप से नामांकन के बाद मंत्रियों ने पुरस्कार के लिये इनका चयन किया। क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री निक क्लेग ने उन्हें विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय के स्वागत कक्ष में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। स्वराज ने इस अवसर पर कहा कि भारत आपके दिल में है और हम भारतीयों को आप पर गर्व है। क्लेग ने कहा कि पुरस्कार हमें याद दिलाता है कि भारत के साथ हमारे संबंध ऎसे हैं, जिन्हें हमें प्रगाढ़ करना है और जिनसे दोनों देशों को लाभ उठाना है। पुरस्कार दादाभाई नौरोजी को समर्पित है। ब्रिटिश संसद में वह पहले एशियाई सदस्य थे और उन्होंने ब्रिटेन में पहला भारतीय कारोबार शुरू किया।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।