(DELHI, India)
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संचार विभाग के अध्यक्ष अजय माकन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘कांग्रेस ऐसी किसी धमकी से ब्लैकमेल होने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी व्यक्तियों से उपर है। जो भी संलिप्त पाया जाए, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन यह बदले की भावना से प्रेरित या आधा सच नहीं होना चाहिए।’ कालेधन के मुद्दे पर सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच वाक्युद्ध की स्थिति आ पहुंची है। सरकार ने हाल ही में उच्चतम न्यायालय को बताया था कि वह स्विस बैंक खाताधारकों के नामों का खुलासा नहीं कर सकती। संप्रग सरकार ने भी इससे पहले ऐसा ही रूख अपनाया हुआ था। उन्होंने कहा कि मोदी ने 100 दिनों में कालाधन वापस लाने का वादा किया था, वह पूरा क्यों नहीं हुआ। जब कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर इस मुद्दे को लेकर ‘पाखंड करने’ का आरोप लगाया तो कल जेटली ने कहा ‘नाम ( कालेधन के खाताधारकों के नाम ) जल्दी ही सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जब नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, तब मुझे (भाजपा को) कोई शर्मिंदगी नहीं होगी। इन नामों की वजह से कांग्रेस पार्टी को जरूर कुछ शर्मिंदगी होगी।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।