(India)
मौजूदा इंडियन सुपर लीग में अमिताभ के बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन ने चेन्नइयिन एफसी टीम खरीदी है । अमिताभ ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से खेल को नयी उंचाइयां छूने में मदद मिलेगी । उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा ,‘ मेरा मानना है कि इससे धीरे धीरे आने वाले सालों में खेल के प्रति लोगों की दिलचस्पी और बढेगी ।’ उन्होंने कल चेन्नई की केरला ब्लास्टर्स पर जीत पर खुशी जताई । अमिताभ के अलावा तमिल सुपरस्टार रजनीकांत और चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी यह मैच देखने पहुंचे थे । अमिताभ ने लिखा ,‘ रजनीकांत और सचिन के साथ यह मैच जीता और हमारी टीम चेन्नइयिन एफसी की जीत ने खुशी दुगुनी कर दी ।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।