(India)
यहां आठ घंटे चली आपात बैठक के बाद वेस्टइंडीज बोर्ड ने एक बयान जारी करके कहा कि वह भारत दौरे के बीच में रद्द होने से काफी ‘शर्मसार’ है और महत्वपूर्ण भागीदारों का एक कार्यबल इसकी समीक्षा करेगा। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई के लंबे समय से चले आ रहे अच्छे संबंधों के मद्देनजर बोर्ड बीसीसीआई से इस मसले पर बातचीत के लिये मुलाकात का इच्छुक है चूंकि उसके इन फैसलों का वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर असर हो सकता है। इसमें कहा गया कि वेस्टइंडीज बोर्ड का मानना है कि इस नुकसान की भरपाई का रास्ता तलाशा जा सकता है और वेस्टइंडीज तथा विश्व क्रिकेट की भलाई पर फोकस करते हुए यह आश्वासन देना भी जरूरी है कि ऐसा आइंदा नहीं होगा। बीसीसीआई ने कल हैदराबाद में हुई कार्यसमिति की बैठक में वेस्टइंडीज बोर्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।