(India)
दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान मिस्बाह उल हक 34 और असद शफीक नौ रन बनाकर नाबाद लौटे, पाकिस्तान की शुरुआत हालांकि बेहद खराब रही और 3.1 ओवरों में सात रन बनाने में उसके दोनों सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद (3) और मोहम्मद हफीज पवेलियन लौट चुके थे, हफीज बिना खाता खोले लौटे, उन्हें मिशेल जॉनसन की गेंद पर पगबाधा करार दिया गया, पीटर सीडल ने शहजाद को क्लीन बोल्ड कर पहला विकेट चटकाया, इसके बाद हालांकि दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान (106) ने अजहर अली (53) के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी कर टीम को स्थिरता प्रदान की, जॉनसन ने अजहर को एलेक्स डूलन के हाथों लपकवा कर यह जोड़ी तोड़ी, यूनुस ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और कप्तान मिस्बाह के साथ चौथे विकेट के लिए भी 83 रनों की अहम साझेदारी निभाई, छक्के साथ शतक लगाने वाले यूनुस हालांकि शतक के बाद ज्यादा देर नहीं टिक सके और नई गेंद लेकर आए जॉनसन की गेंद पर चूक गए और पगबाध होकर पवेलियन लौट गए, यूनुस ने इस बीच धैर्य के साथ खेलते हुए 223 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का भी लगाया, अपनी इस शतकीय पारी के साथ ही यूनूस सभी टेस्ट टीमों के खिलाफ शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए, यूनुस ने इसके अलावा सर्वाधिक शतक लगाने के पाकिस्तानी बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के 25 शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।