बढ़ सकती है वाड्रा की मुश्किलें, जेटली ने दिए लैंड डील की जांच के संकेत
(DELHI, India) जेटली ने कहा कि मनोहल लाल खट्टर के नेतृत्व में बनने वाली सरकार के एजेंडे में इस बात को प्रमुखता से रखा गया है कि हुड्डा सरकार में विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि आवंटन में कहीं नियमों की अनदेखी तो नहीं की गई है। अरूण जेटली ने वाड्रा मामले पर कहा कि पहली नजर में मुझे यह मामला संदिग्ध लगता है, जिसमें कोई बहुत कम पूंजी से शुरूआत करता है। उसे कुछ फायदे पहुंचाए जाते हैं और कुछ महीनों या सालों में वह हजारों करोड़ की संपत्ति अर्जित कर लेता है। इससे साफ होता कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही वाड्रा की मुश्किलें और बढ़ जाएंगे। वहीं मोदी ने भी अपने भाषण में कहा था कि गुड़गांव में डीएलएफ और वाड्रा स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी के बीच 58 करोड़ की डील हरियाणा में कांग्रेस के कुशासन की प्रतीक बन गई है। हरियाणा के आईएएस ऑफिसर अशोक खेमका ने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को भूपिन्दर सिंह हुड्डा सरकार का अवैध संरक्षण मिला।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।