प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईटीबीपी स्थापना दिवस पर बल के कर्मियों को किया सलाम
(DELHI, India) प्रधानमंत्री ने कहा कि आईटीबीपी के स्थापना दिवस के मौके पर मैं अपने आईटीबीपी के बहादुर कर्मियों को सलाम करता हूं। हमें उनकी वीरता, दृढ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा पर गर्व है। आईटीबीपी की स्थापना 24 अक्तूबर 1962 को हुई थी और फिलहाल यह लद्दाख में काराकोरम र्दे से लेकर अरूणाचल प्रदेश में जाचेप ला तक तकरीबन 3488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा पर सीमा की सुरक्षा में तैनात है। एक विशेषज्ञ पर्वतीय बल होने के नाते आईटीबीपी बहुत सारे राहत एवं बचाव कार्य भी करता है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।