दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
(India) कांग्रेस महासचिव सिंह ने ट्वीटर पर अपनी टिप्पणी में कहा कि अब मोदी ने रक्षाकर्मियों के लिए ‘एक रैंक एक पेंशन’ का श्रेय लिया है। दूसरे लोगों ने जो काम किया है उसके श्रेय को हथियाने के लिए वह पूरे श्रेय के हकदार हैं। सिंह ने कहा कि रक्षाकर्मियों के लिए ‘एक रैंक एक पेंशन’ का निर्णय दो साल पहले संप्रग सरकार द्वारा लिया गया था, बजट में धन मुहैया कराया गया और वह इसका श्रेय ले रह हैं। प्रधानमंत्री ने कल दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिये सियाचिन का औचक दौरा किया और देश की सुरक्षा में सशस्त्र बलों की भूमिका की सराहना की। मोदी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के बिना कितने दशक बीत गए। यह मेरे भाग्य में था कि वन रैंक वन पेंशन का काम पूरा हुआ तथा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस पर हम गर्व कर सकते हैं। सरकार इस काम को लेकर प्रतिबद्ध है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।