(India)
राइडर ने महज 39 गेंद में शतकीय पारी खेली, विश्व कप से पहले वार्म मैच के रूप में खेले गए इस मैच में ओटेगो की तरफ से खेलने वाले जेसी राइडर ने 57 गेंदो पर 136 रन की पारी खेल अपनी टीम को 108 गेंद पहले जीत दिला दी, 249 रन का पीछा करने उतरी ओटेगो को राइडर और डफी ने सधी हुई शुरुआत देने की सोची लेकिन डफी एक ही रन बना पाए, लेकिन उनके आउट होने से पहले राइडर अपना तेवर दिखा चुके थे, पहला विकेट 44 रन पर गिरा था, राइडर को अगले दो बल्लेबाजों ने साथ नहीं दिया, टीम के 3 विकेट 80 रन पर गिर चुके थे, लेकिन राइडर एक और पर अपना बल्ला चारो तरफ घूमा रहे थे, राइडर ने मात्र 16 गेंद पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया, राइडर ने अपनी पूरी पारी में 18 चौके और 8 शानादार छक्के लगाए, इससे पहले आयरलैंड इलेवन की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 248 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया था, आपको बता दें कि लेट नाइट पार्टी के कारण राइडर को लास्ट फरवरी में टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, इसके बाद से राइडर टीम में वापसी के लिए प्रयासरत हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।