(DELHI, India)
उन्होंने स्वच्छ भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। मोदी ने एक तस्वीर भी री-ट्वीट की है जिसमें रितिक रोशन को मुंबई के जुहू में सड़क पर कुछ लोगों के साथ सफाई करते हुए दिखाया गया है। ऋतिक ने लिखा कि मैंने अपने आसपास की सफाई शुरू कर दी है और बहुत कुछ सीखा है। जुहू में अपने इलाके से शुरूआत की है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि आज मैंने अपने घर, अपनी सड़क, अपना शहर और अपना देश साफ रखने का संकल्प लिया। मैंने अन्य लोगों को इसका पालन करने की सीख देने की भी जिम्मेदारी ली है। प्रधानमंत्री ने नागाजरुन की भी सराहना की जो इस अभियान से जुड़े। उन्होंने ट्वीट किया कि मशहूर अभिनेता नागाजरुन के ‘स्वच्छ भारत’ मिशन से जुड़ने से कई अन्य स्वच्छ भारत के हमारे प्रयास की ओर खींचे चले आ सकते हैं। नागार्जुन के संकल्प लेते एवं अभियान में हिस्सा लेते हुए एक वीडियो भी अपलोड किया गया।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।