मोदी ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब जीतने पर सानिया को बधाई दी
(India) मोदी ने ट्वीट किया, ‘डब्ल्यूटीए फाइनल्स में जीत के लिए सानिया मिर्जा को बधाई। यह एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।’ सानिया ने भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी.. धन्यवाद। आपकी बधाई से अभिभूत हूं।’ सानिया और जिंबाब्वे की उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक ने कल यहां खिताबी मुकाबला अपने नाम करते हुए सत्र और जोड़ी का अंत जीत के साथ किया था। सानिया और कारा ने फाइनल में चीनी ताइपे की सू वेई सीह और चीन की शुआई पेंग को सीधे सेटों में लगभग एक घंटे में 6-1, 6-0 से हराया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।