(India)
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार पहले तीन मैचों के लिए चुनी गई विराट कोहली की अगुआई वाली भारत की 15 सदस्यीय टीम में शमी की जगह महाराष्ट्र के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को शामिल किया गया है। पता चला है बंगाल के तेज गेंदबाज शमी को दायें पैर के अंगूठे में चोट के बाद 10 दिन के आराम की सलाह दी गई है। इस साल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में पदार्पण करने वाले धवल इस महीने दलीप ट्राफी क्वार्टर फाइनल में अच्छे प्रदर्शन के बाद अपनी छाप छोड़ने को बेताब हैं। पश्चिम क्षेत्र के तेज गेंदबाज धवल ने पूर्व क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्राफी मैच में 90 रन देकर सात विकेट चटकाए थे लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।