मेरी संपत्ति अचानक से नहीं बढ़ी : रेल मंत्री सदानंद गौड़ा
(DELHI, India) रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने इन आरोपों को खारिज किया है कि केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से उनकी संपत्ति में अचानक से 10 करोड़ रूपये से अधिक का इजाफा हुआ है । मंत्री ने कहा कि उन्होंने एक ‘समर्पित राजनीतिक नेता’ के रूप में कभी भी सार्वजनिक धन का दुरूपयोग नहीं किया है । अपनी संपत्ति के ब्यौरे का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति में इजाफे के बारे में खबरें तथ्यों को जांचे बिना दी गई हैं । मंत्री का बयान एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वाच की इन खबरों के मद्देनजर आया है कि इस साल मई में गौड़ा की संपत्ति 9.88 करोड़ रूपये थी जो अक्तूबर में 20.35 करोड़ रूपये हो गई ।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।