(India)
दुबई में आस्ट्रेलिया पर पहले टेस्ट में पाकिस्तान की जीत के दौरान मैन आफ द मैच बने अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान अगले साल होने वाले विश्व कप में खेलना चाहते हैं। चयनकर्ताओं ने हालांकि उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे श्रृंखला के लिए टीम में जगह नहीं दी है। दुबई टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले यूनुस ने कहा कि अगर चयनकर्ता उन पर भरोसा दिखाते हैं तो वह आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप में खेलने को तैयार हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।