(India)
इस बार ट्रायल में शामिल होने वालो में एक नया चेहरा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का बेटा मोहम्मद असद भी है जो बल्लेबाज के रूप में ट्रायल देने आया है,,,उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के महाप्रबंधक रोहित तलवार ने आज बताया कि रणजी ट्राफी क्रिकेट मैच तथा विजय हजारे टूर्नामेंट और सैययद मुश्ताक अली ट्राफी के नये सत्र के लिये उत्तर प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल शुरू हो गया है । इसमें 225 क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया, जिसमें से करीब 55 क्रिकेटरों को चयन समिति ने चुना है । अब इन 55 क्रिकेटरों की चार टीमें बनाकर इनमें आपस में मैच करवायें जायेंगे और इन चुने हुये क्रिकेटरों के इन मैचों में प्रदर्शन के आधार पर रणजी तथा अन्य टीमों के लिये 16 अंतिम खिलाड़ियों का चयन यूपी चयन बोर्ड करेंगा । उन्होंने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया कल रविवार से शुरू होकर आज पूरी हो गयी । अब कल से 30 अक्टूबर तक इन चारों टीमों के आपस में मैच आयोजित कियें जायेंगे । फिर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों की सूची 30 अक्टूबर की शाम को जारी की जायेंगी । तलवार ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश के इस ट्रायल में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूददीन का बेटा मोहम्मद असद भी ट्रायल में आया है । वह बांये हाथ का बल्लेबाज है और हैदराबाद से एनओसी लेकर उप्र की रणजी ट्राफी का ट्रायल देने आया है । उनसे पूछा गया कि असद का प्रदर्शन कैसा है इस पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला चयन समिति करेंगी । इससे यूपीसीए का कोई लेना देना नही है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।