मैंने कोहली, रैना और धोनी से बहुत कुछ सीखा: रोबिन उथप्पा
(India) बीते आईपीएल सत्र में ‘औरेंज कैप’ से सम्मानित उथप्पा ने आज फिरोजशाह कोटला में संवाददाताओं से कहा, मेरा विश्वास है कि मैं एक बेहतर बल्लेबाज के तौर पर उभरा हूं। मैंने खेल के बारे में काफी कुछ सीखा है और मेरा मानना है कि फिलहाल मौजूदा प्रक्रिया को बहुत ज्यादा बदलने का कोई तुक नहीं है। आपको अपने कौशल के अनुरूप खेलना होता है। मैंने यह विराट कोहली, सुरेश रैना और एम एस धोनी जैसे खिलाड़ियों से सीखा है। उन्होंने वह सब किया जो उनके खेल के अनुरूप सही बैठता है। दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलने राष्ट्रीय राजधानी आए उथप्पा ने लाहली में तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ अपने शतक को सबसे संतोषजनक पारियों में से एक बताया। उथप्पा ने कहा, हम जिन परिस्थितियों में खेले, वह चुनौतिपूर्ण पारी थी। तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी और मैंने एक छोर संभालने की अपनी भूमिका निभाई। मैंने कम से कम अपनी क्षमताओं के अनुसार सर्वश्रेष्ठ तरीके से ऐसा किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।