(India)
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आंतरिक वेतन विवाद के कारण इस महीने भारत दौरे के बीच से वापस लौट गए थे जबकि उन्हें एक वनडे, एक टी20 और तीन टेस्ट और खेलने थे। इस स्थिति से संदेह पैदा हो गया है कि वेस्टइंडीज की टीम अपनी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरी कर पाएगी या नहीं जिसमें दक्षिण अफ्रीका दौरा और उसके बाद होने वाला विश्व कप शामिल है। हार्नडेन ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह मुद्दा सुलझा लिया जाएगा और वेस्टइंडीज फरवरी के मध्य से आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप में खेल पाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।