अरूणाचल में चीनी सेना की घुसपैठ से रिजिजू ने किया इंकार
(ARUNACHALPRADESH, India) रिजिजू ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले यहां राजभवन हेलीपैड पर संवाददाताओं से कहा, ‘यह स्वाभाविक बात है कि दोनों देशों के सैनिक कई बार गलती से एक दूसरे के भूक्षेत्र में चले जाते हैं क्योंकि कोई निश्चित सीमांकन नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि चीनी सेना भी कई बार भारतीय सेना द्वारा घुसपैठ किए जाने का दावा करती है।’ जब उनका ध्यान करीब तीन महीने पहले उपरी सुबनसिरी जिले के ताकसिंग इलाके में कथित घुसपैठ की ओर आकृष्ट किया गया तो रिजिजू ने कहा कि दोनों देशों के सैनिक नियमित गश्त के दौरान गलती से एक दूसरे के भूक्षेत्र में चले जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों की गश्ती टीमें एक दूसरे के भूक्षेत्र में चली जाती हैं और कई बार टकराव की खबरें भी आती हैं...। सीमा पर घुसपैठ वहीं होती है जहां कोई स्थायी ढांचा नहीं है। चूंकि कोई सीमांकन नहीं है, इस प्रकार की घटना जारी रहेगी।’ मंत्री ने कहा, ‘अपने जवानों को अधिक सावधान रहने तथा चीनी को अपने भूक्षेत्र में नहीं आने देने के संबंध में निर्देश दिए जा रहे हैं।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।