कोहली वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसके
(India) दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला को एक स्थान का फायदा हुआ है जिसके कारण कोहली को नुकसान उठाना पड़ा है। भारतीय बल्लेबाज के पास हालांकि श्रीलंका के खिलाफ दो नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान अपनी रैंकिंग में सुधार करने का मौका होगा। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स की अगुआई वाली बल्लेबाजी सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद खिलाड़ियों के बीच सिर्फ दो रेटिंग अंक का अंतर है। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले की तरह छठे स्थान पर बने हुए हैं लेकिन शिखर धवन एक स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। गेंदबाजों की सूची में भारत के रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार क्रमश: छठे और सातवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में शामिल हैं। पाकिस्तान के आफ स्पिनर सईद अजमल गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।