महाराष्ट्र और हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस पार्टी के महासचिवों और प्रदेशों अध्यक्षों के साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं ने पहली औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात में हार के कारणों पर आत्मंथन किया गया। बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, पार्टी में संगठनात्मक चुनावों का इस्तेमाल संगठन को नयी उर्जा पैदा करने के लिए किया जाना चाहिए। संठनात्मक चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी होने की बात कही गई। राहुल ने कहा, केंद्रीय चुनाव समिति को पूरा अधिकार दिया गया है ताकि पूरी प्रतिक्रिया को वास्तविक रूप दिया जा सके। उनके पास पूरी ताकत है कि वो अपने फैसला ले सकें। राहुल गांधी ने मुल्लापल्ली रामचन्द्रन को केंद्रीय चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। संभावना है कि आने वाले वक्त में कई फैसले लिए जा सकते हैं। पार्टी लगातार असफलता से निराशा में है और कई संगठानत्मक बदलाव के बाद एक नयी उर्जा संचार करने की पूरी कोशिश कर रही है. पार्टी इस तरह के फैसले लेकर हजारों कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।